
Paris Shooting : सेंट्रल पेरिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, हमलावर अरेस्ट
AajTak
फ्रांस की राजधानी पेरिस में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल पेरिस में हुई फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की आशंका है.
फ्रांस की राजधानी पेरिस में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल पेरिस में हुई फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की आशंका है.
फ्रांसीसी टेलीविजन नेटवर्क बीएफएम टीवी ने शुक्रवार को बताया कि गोलीबारी में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. बीएफएम टीवी ने कहा कि बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं शहर के प्रॉसीक्यूशन ऑफिस ने मीडिया रिपोर्टों की पुष्टि करते हुए कहा कि पेरिस के 10वें अरॉन्डीसमान में गोलीबारी हुई है, जिसमें चार अन्य घायल हुए हैं. इस घटना के सिलसिले में 69 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
पेरिस पुलिस ने कहा कि वे सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक बंदूकधारी ने करीब आठ गोलियां चलाईं, जिससे सड़क पर भगदड़ मच गई.
19 दिसंबर: कनाडा में फायरिंग में 5 की मौत
कनाडा के ओंटारियो शहर के वॉन इलाके की एक इमारत में 19 दिसंबर को देर रात एक संदिग्ध ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई थी. सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी और कुछ ही देर में उसने एनकाउंटर में 73 वर्षीय संदिग्ध आरोपी को मार गिराया था.
23 नवंबर: US में गोलीबारी, 10 की मौत

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









