Parineeti Chopra के लिए शौहर ढूंढेंगे Karan Johar, एक्ट्रेस ने Arjun Kapoor का नंबर किया डिलीट
AajTak
परिणीति से एक फैन ने पूछा- करण जौहर के बारे में आप क्या कहेंगी? इसपर परिणीति ने जवाब दिया, 'भला करेगा जौहर, ढूंढेगा मेरा शौहर.' रियलिटी शो हुनरबाज को परिणीति और करण मिलकर जज कर रहे हैं. शो में करण ने परिणीति का शौहर ढूंढने की कसम खाई है. यही बात परिणीति ने अपने फैंस से कही.
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने टीवी रियलिटी शो 'हुनरबाज' के साथ छाई हुई हैं. रविवार को परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस से बातचीत की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन रखा. इस दौरान परिणीति के कई फैंस ने उनसे सवाल किए. सेशन के दौरान परिणीति को अर्जुन कपूर ने ट्रोल कर दिया. तो वहीं परिणीति ने करण जौहर के बारे में बात की.
More Related News