
Pariksha Pe Charcha 2021: पीएम मोदी से सीधे सवाल करने का मौका, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई
AajTak
Pariksha Pe Charcha 2021: इस वर्ष के आयोजन में माता-पिता और शिक्षक भी शामिल होंगे. 2.24 लाख से अधिक शिक्षक और 78,000 अभिभावकों ने अब तक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.
Pariksha Pe Charcha 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं से पहले देशभर के छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पे चर्चा के अपने कार्यक्रम में छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव पर काबू पाने के लिए टिप्स साझा करते हैं. इस वर्ष का कार्यक्रम भी जल्द आयोजित किया जाना है जिसमें छात्रों को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का भी मौका मिलेगा. अब तक 8.6 लाख से अधिक छात्र इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं जबकि रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 मार्च 2021 है. इस वर्ष के आयोजन में माता-पिता और शिक्षक भी शामिल होंगे. 2.24 लाख से अधिक शिक्षक और 78,000 अभिभावकों ने अब तक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. बता दें कि जो भी छात्र Pariksha Pe Charcha 2021 में शामिल होना चाहते हैं, वे 14 मार्च तक innovateindia.mygov.in पर विजिट कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. कक्षा 9 से 12 के छात्र Pariksha Pe Charcha 2021 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उपलब्ध किसी एक थीम पर अपना रिस्पांस दर्ज कर सकते हैं. प्रतियोगिता के विजेताओं को सीधे Pariksha Pe Charcha 2021 में भाग लेने का अवसर मिलेगा. बता दें कि इस वर्ष यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम में आयोजित किया जाएगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











