
Paper Leak: हरियाणा बोर्ड 12वीं के बाद 10वीं का भी पेपर लीक, नूंह-पलवल में पकड़े गए कई नकलची
AajTak
Haryana Board Exam Paper Leak: नूंह जिले में हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक की यह दूसरी घटना है, जिससे शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं. शुक्रवार को पुनहाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा के गणित विषय का पेपर लीक हो गया. इससे पहले गुरुवार को 12वीं अंग्रेजी का पेपर भी टपकन सेंटर से लीक हुआ था.
Haryana Board Paper Leak: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के बैक-टू-बैक पेपर लीक के मामले नकल विहीन परीक्षा के दावों को पोल खोल रहे हैं. गुरुवार को हरियाणा 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद शुक्रवार को 10वीं मैथ्स का पेपर लीक होने का मामले सामने आया है. वहीं नूंह और पलवल में नकलचियों का बोलबाला दिखा. नूंह में पेपर लीक की साजिश में दो परीक्षार्थी-दो सुपरवाइजर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पलवल में भी सात नकलची पकड़े गए हैं.
नूंह में लगातार दूसरे दिन पेपर लीक नूंह जिले में हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक की यह दूसरी घटना है, जिससे शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं. शुक्रवार को पुनहाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा के गणित विषय का पेपर लीक हो गया. इससे पहले गुरुवार को 12वीं अंग्रेजी का पेपर भी टपकन सेंटर से लीक हुआ था.
दो परीक्षार्थियों पर पेपर लीक का आरोप 10वीं पेपर लीक की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम फरीदाबाद से संचालित एसटीएफ और उप-मंडल क्वेश्चन पेपर फ्लाइंग स्क्वायड की टीम पुन्हाना के एग्जाम सेंटर पहुंची. जांच के दौरान टीम ने पेपर लीक में दो छात्रों की मिलीभगत पाई. टीम ने सेंटर इंचार्ज को दो परीक्षार्थियों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित पर्यवेक्षक को लापरवाही बरतने को लेकर एग्जाम ड्यूटी से हटा दिया है.
जिला शिक्षा अधिकारी की सफाई जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजीत सिंह ने बताया कि 12वीं अंग्रेजी पेपर लीक मामले में पुलिस कार्रवाई हो चुकी है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, दसवीं के गणित पेपर लीक को लेकर अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है. उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद ही इस मामले में पूरी जानकारी सामने आएगी.
सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चूक डीईओ अजीत सिंह ने स्वीकार किया कि गुरुवार की घटना के बाद शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक होने की घटना दोहराई गई. परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ रोकने के लिए पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे थे, फिर भी लापरवाही देखने को मिली.
ग्राम पंचायत और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की मदद ली जाएगी शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आगे से नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ग्राम पंचायत और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की भी मदद ली जाएगी. परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







