
Paper Leak: गुजरात पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा रद्द, 17 लाख कैंडिडेट आज देने वाले थे एग्जाम
AajTak
Gujarat Paper Leak: गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Gujarat Panchayat Service Selection Board) द्वारा आज, 29 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली जूनियर क्लर्क (Junior Clerk) भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया.
गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Gujarat Panchayat Service Selection Board) द्वारा आज, 29 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली जूनियर क्लर्क (Junior Clerk) भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया.
पंचायत जूनियर क्लर्क के 3350 पदों पर भर्ती के लिए आज (रविवार), 29 जनवरी 2023 को होने वाली परीक्षा में 17 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम देने वाले थे. परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित होती इससे पहले ही पेपर लीक होने की खबर मिली और एग्जाम को रद्द कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने देर रात पेपर के साथ एक शख़्स को गिरफ्तार किया. जिसके बाद सरकार के ज़रिए परीक्षा रद्द की गई. अभी यह साफ नहीं है कि दोबारा परीक्षा कब आयोजित की जाएगी.
बता दें कि गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे. गुजरात जूनियर क्लर्क पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं या इसके समकक्षा पास करना जरूरी है. इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होना है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












