
Pakistani Nuclear Bombs: पाकिस्तान के एटम बम में है कितना दम? जानिए भारत के लिए कितना बड़ा है खतरा
AajTak
Pakistan Atom Bombs Range, Effects: बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारत पर पाकिस्तान परमाणु हमला करने की तैयारी में था. यह बात अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अपनी नई किताब में कही है. लेकिन क्या पाकिस्तान के एटम बम में इतना दम है? उसके परमाणु हथियार भारत के लिए कितना बड़ा खतरा हैं? आइए जानते हैं...
पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ाता है. पैदा करता है. इसके सबूत कई बार दुनिया को मिल चुके हैं. पाकिस्तान दुनिया के उन 9 देशों में शामिल है, जिनके पास एटम बम हैं. ऊपर से भारत का पड़ोसी भी है. पाकिस्तान कई बार भारत से युद्ध लड़ चुका है. हर बार मुंह की खाई है. आतंकियों के जरिए भी वह कायरतापूर्ण लड़ाई करता है. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में जब सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए, तब भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक कर दी.
आतंकियों का सफाया कर दिया. पूरी दुनिया में पाकिस्तान की थू-थू हुई. इससे खफा पाकिस्तान इस तैयारी में था कि वो भारत पर परमाणु बम से हमला कर दे. यह जानकारी अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अपनी नई किताब में दी है. उन्होंने पाकिस्तान की इस नापाक तैयारी की जानकारी तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी दी थी. पॉम्पियो ने अपनी किताब में लिखा, "मुझे नहीं लगता कि दुनिया ठीक से जानती है कि फरवरी 2019 में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई परमाणु विस्फोट में कितनी करीब आ गई थी. सच तो यह है, मुझे भी इसका ठीक-ठीक जवाब नहीं पता है."
दुनिया में जो 9 देश परमाणु हथियारों से लैस हैं, वो हैं- जिन देशों के पास परमाणु हथियार हैं- वो हैं अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया. रूस के पास 5977, अमेरिका के पास 5428, चीन के पास 350, फ्रांस के पास 290, यूके के पास 225, पाकिस्तान के पास 165, भारत के पास 160, इजरायल के पास 90 और उत्तरी कोरिया के पास 20 परमाणु हथियार हैं.
करगिल युद्ध के दौरान भी PAK ने तैनात किए थे परमाणु हथियार
1999 में करगिल युद्ध करीब दो महीने तक चला था. इसमें भारत की जीत हुई थी. युद्ध खत्म होने के तीन साल बाद 2002 में यह खुलासा हुआ था कि पाक ने इस दौरान परमाणु हथियार तैनात कर दिए थे. CIA एनालिस्ट ब्रूस रिडल ने बताया था कि 1999 में यूएस सैटेलाइट चित्रों से पता चला था कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए परमाणु हथियारों को तैनात कर दिया था.
भारत के पास पाकिस्तान से कम परमाणु बम, लेकिन कम नहीं है दम

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











