
Pakistan Snowfall: पाकिस्तान में बर्फबारी से तबाही, कार में फंसे कई लोगों की 'साइलेंट डेथ'
AajTak
पाकिस्तान के मरी में भारी बर्फबारी की वजह से कई वाहनों के फंसे होने से 22 पर्यटकों की मौत हो गई. पाकिस्तान का सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट मरी में सर्दियों की बर्फबारी देखने हज़ारों लाखों की तादाद में पर्यटक रवाना हुए थे. लेकिन भारी बर्फबारी के चलते रास्तों में कई वाहन फंसने लगे, देखते ही देखते इस बर्फ ने गाड़ियों को ढंक लिया. लोगों ने अपनी जान बचने के लिए गाड़ियों में ब्लोअर चलाए. ऑक्सीज़न की कमीं की वजह से लोग अपनी कारों से बाहर नहीं आ पाए जिससे गाड़ी में ही उनकी मौत हो गई. पाकिस्तान सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस तबाही में अब तक 23 लोगों की मौत हुई है जिसमें महिलाओं के अलावा 10 बच्चे भी थे. देखें ये वीडियो.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










