
Pakistan Politics: इमरान ने कैसे पलटी हारी हुई बाजी? जानें
AajTak
पाकिस्तान की इमरान सरकार पर संकट तो था ही, इमरान के कई सांसद उनके खिलाफ हैं और सबसे बड़ी बात सेना प्रमुख बाजवा भी. इन सब विरोधियों को इमरान ने नाम दिया-विदेशी साजिश. लेकिन बात विदेशी की नहीं है बल्कि स्वेदशी सेना की है. सेना ने इमरान खान को तीन विकल्प दिए थे, पहला इस्तीफा, दूसरा अविश्वास प्रस्ताव और तीसरा चुनाव. वो नेता ही क्या जो चालाकी ना जाने, इमरान खान ने यही दांव आजमाया. आखिरी बॉल तक बैटिंग करने का दावा किया और आखिरी 'ओवर' ही खारिज करा दिया. पाकिस्तान की संसदीय कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक बता दिया. कार्यवाही स्थगित कर दी गई. इमरान पीएम से कार्यवाहक पीएम हो गए, फैसले से नाराज विपक्ष ने संसद पर कब्जा कर लिया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. देखें ये एपिसोड.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










