Pakistan Political Crisis: फ्लोर टेस्ट से पहले पाकिस्तान में विपक्ष VS सरकार!
AajTak
पाकिस्तान में इस वक्त राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से आगे बढ रहा है. नेशनल असेंबली में पूरी गहमागहमी है. 1 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित हुई थी. पीटीआई ने आरोप लगाया है कि भ्रष्ट विपक्ष इमरान के खिलाफ एकजुट हुआ है. तो उधर विपक्षी पार्टियां आज ही वोटिंग कराने पर आमादा है. कार्यवाही स्थगित होने से पहले शाहबाज शरीफ का भाषण हुआ और शाहबाज ने कहा था कि कोर्ट के निर्देश के मुताबिक कार्यवाही चले. आज ही वोटिंग हो नेशनल असेंबली में सरकार की तरफ से शाह महमूद कुरैशी बोले कि चर्चा के दौरान इंटरनेशनल साजिश का जिक्र छिडा तो शोरशराबा भी जबरदस्त चला. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











