Pakistan News: मोदी का बयान..पाक पत्रकार परेशान...मुस्लिम आरक्षण का नया रण!
AajTak
भारत में चुनावी सरगर्मी के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अर्बन नक्सल' शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तानी पत्रकारों के बीच विवादित हो गया है. मोदी के इस शब्द को पाकिस्तानी पत्रकार ने 'अरब नस्ल' समझ लिया और उन्होंने यह दावा किया कि यह अरब देशों का अपमान है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











