
Pakistan Inflation: क्या पाकिस्तान के पास बचा है सिर्फ 2 महीने का जेब खर्च? देखें रिपोर्ट
AajTak
कर्ज के बोझ में पाकिस्तान इस तरह से दबा हुआ है कि सरकार ने बोझ का बड़ा हिस्सा आम पाकिस्तानियों के कंधों पर डाल दिया है. यही वजह है कि पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है. हालांकि लोगों के आक्रोश पर अंकुश लगाने के लिए कल देर रात पीएम शाहबाज खान ने राहत पैकेज का ऐलान किया है लेकिन उससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है. हाल ही में पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल डीजल पर 30 रुपये बढ़ा दिए हैं जिसका असर हर तरह की चीजों पर पड़ रहा है. देखें रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










