
Pakistan Election News: Pak: इमरान की पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव में किया जीत का दावा
AajTak
पाकिस्तान की सियासत में इस बार ट्विस्ट होने जा रहा है. आम चुनाव के अब तक मिले नतीजे बता रहे हैं कि जेल में बंद होने के बावजूद इमरान खान का जलवा बरकरार है. सेना के समर्थन के बावजूद नवाज और बिलावल की पार्टियों के लिए रिजल्ट उत्साहजनक नहीं हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











