
Pakistan: 'शहबाज के अंडर में काम करते नहीं देख सकते', बिलावल भुट्टो के मंत्री पद को लेकर PPP में दोफाड़
AajTak
Shehbaz Sharif cabinet: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब कैबिनेट को लेकर मंथन शुरू हो गया है. ऐसी खबरें हैं कि बिलावल भुट्टो को नई सरकार में विदेश मंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि, इसे लेकर बिलावल की पार्टी PPP में ही दोराय बन गई है.
पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद भी सियासी ड्रामा खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब मंत्रालय के बंटवारे को लेकर भी मंथन चल रहा है. ऐसी खबरें भी हैं कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी को विदेश मंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि, इससे पहले ही PPP में दोफाड़ हो गया है. पार्टी का एक धड़ा शहबाज शरीफ की सरकार में बिलावल भुट्टो को विदेश मंत्री बनते नहीं देखना चाहता. तो दूसरा धड़ा चाहता है कि शहबाज विदेश मंत्रालय संभालें.
पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल भुट्टो को विदेश मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर पार्टी में दो धड़े हो गए हैं. एक धड़ा चाहता है कि बिलावल भुट्टो विदेश मंत्रालय संभालें क्योंकि उनके पास अंतरराष्ट्रीय मामलों को संभालने का एक्सपीरियंस भी है. इसके अलावा विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद अगर भविष्य में भुट्टो प्रधानमंत्री बनते हैं तो इससे उन्हें फायदा भी होगा.
हालांकि, PPP का एक धड़ा ऐसा भी है जो नहीं चाहता कि भुट्टो विदेश मंत्री तो क्या कोई दूसरा मंत्रालय भी न लें. इस धड़े का मानना है कि शरीफ सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने से पार्टी की स्थिति कमजोर होगी. इतना ही नहीं, ये धड़ा ये भी मानता है कि पार्टी कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष को PML-N के प्रधानमंत्री के अंडर में काम करते देखना पसंद नहीं कर सकते. चुनावों में बिलावल भुट्टो की पार्टी PML-N के खिलाफ लड़ती रही है.
ये भी पढ़ें-- शहबाज शरीफ का भारत को लेकर कैसा रहा है नजरिया, चीन क्यों मानता है इमरान से बेहतर दोस्त?
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ सोमवार को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गए. उनकी सरकार को बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP और मौलाना फजलुर्रहमान की जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल(JUI-F) का समर्थन हासिल है. माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में नई सरकार का गठन हो सकता है. ऐसी अटकलें हैं कि बिलावल भुट्टो को विदेश मंत्रालय दिया जा सकता है.
बिलावल भुट्टो के कैबिनेट में शामिल होने पर पार्टी में दोराय

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









