
Pakistan में चुनाव से पहले पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मी मारे गए
AajTak
पाकिस्तान में आम चुनाव से ठीक पहले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया है, जिसमें 10 पुलिसकर्मी मारे गए गए हैं.
पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं, उससे पहले आतंकी गतिविधियां तेज हो गई हैं. यहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है, जिसमें 10 पुलिसकर्मी मारे गए गए हैं.
पुलिस ने सोमवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में एक पुलिस स्टेशन पर देर रात हुए हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मी मारे गए हैं, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि जिले की तहसील दरबान में आतंकवादियों ने तड़के तीन बजे पुलिस थाने पर भारी हथियारों से हमला कर दिया. आतंकियों ने चारों ओर से ग्रेनेड फेंकने के साथ ही भारी गोलीबारी की. सरकारी एजेंसी ने कहा कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी रात के अंधेरे में भाग गए.
पाकिस्तान में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर हमला, 8 फरवरी के मतदान से पहले विस्फोट
पाक पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली गई है. साथ ही इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. इसके साथ ही रेपिड एक्शन फोर्स भी मौके पर तैनात है.
पाकिस्तान में आठ फरवरी को चुनाव होने हैं. उससे पहले पड़ोसी देश लगातार आतंकी हमलों का सामना कर रहा है. हाल ही में बलूचिस्तान में हुए लगातार तीन आतंकी हमलों में चार सरकारी कर्मचारी और दो नागरिक मारे गए थे, जिसके बाद पाक सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ आतंकवादी की भी मौत हो गई थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









