
Pakistan में आये बर्फीले तूफ़ान में की चपेट में आकर कई सैलानियों ने गवाई जान, देखें वीडियो
AajTak
बर्फ में घूमने का अनुभव शानदार होता है. है अक्सर देखते हैं जैसे ही किसी जगह पर बर्फ पड़नी शरू होती है वहां पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ने लगती है. लेकिन पाकिस्तान के मुरी इलाके से एक ऐसी खबर आई जिसे सुनने के बाद आप शायद बर्फ में घूमने दोबारा ना जाएं. दरअसल पाकिस्तान के मुरी में आये बर्फीले तूफान की चपेट में आकर कई पर्यटकों को अपनी जान गंवानी पड़ी. ऑक्सीजन की कमी के कारण ये हादसा हुआ. बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का मुरी एक टूरिज्म इलाका है, जहां पर दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं. यहां पहले ही बर्फीले तूफान का अनुमान लगाया गया था लेकिन इसके बावजूद लोगों की भीड़ बढ़ती गई. क्या है पूरा मामला देखिये.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










