
Pakistan: परिवार को भनक भी नहीं, पड़ोसी ने 11 साल की बच्ची का बदला धर्म, जबरन करा दी शादी
AajTak
Forced Conversion in Pakistan: पाकिस्तान में नाबालिग बच्ची के जबरन धर्म परिवर्तन के बाद शादी कराने का मामला सामने आया है. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
पाकिस्तान में 11 साल की बच्ची के साथ घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है. उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद शादी करा दी गई. तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. ये मामला यहां के शेखपुका जिले के फिरोजवाला इलाके का है. हैरत की बात ये है कि इसकी खबर बच्ची के परिवार को कतई नहीं थी. जब उनके सामने ये मामला खुला तो सभी के होश उड़ गए. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
बच्ची के पिता का नाम सलीम मसीह है. 27 मार्च को पुलिस स्टेशन से कुछ अधिकारी उसके घर आए. उन्हें कहा गया कि अपनी बेटी को लेकर फिरोजवाला कोर्ट आओ. यहां मसीह अपनी बेटी और कई अन्य रिश्तदारों के साथ पहुंचे. यहां आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके पड़ोसी इमरान सरफराज ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. उसने कोर्ट में मसीह की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाया. साथ ही 10 अक्टूबर, 2023 की तारीख वाला मैरिज सर्टिफिकेट पेश किया. इसके बाद इमरान सरफराज ने इस परिवार पर शादी का दबाव डाला.
जब एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने मसीह की बेटी से बातचीत की तो सारे मामले का खुलासा हो गया. बच्ची ने बताया कि संदिग्ध पड़ोसी उसे ले गया था और मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर उसके हस्ताक्षर करवाए. उसने बच्ची से झूठ कहा कि अगर ऐसा करेगी, तो वॉटर पार्क लेकर जाएगा. सारे सबूत और बच्ची का बयान सुनने के बाद कोर्ट ने सरफराज की याचिका खारिज कर दी और पुलिस को उसके, उसकी मां और शादी में गवाह बने एक शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया.
इसके साथ ही मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा इस हैरान कर देने वाली घटना को जानने के बाद सलीह मसीह से मिलने पहुंचे. साथ ही पुलिस से संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा. बता दें, यूएन एक्सपर्ट्स के एक ग्रुप ने पाकिस्तान में किडनैपिंग, जबरन शादी और धर्म परिवर्तन के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की थी. ऐसा अल्पसंख्यक समुदाय की ज्यादातर नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहा है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











