
Pakistan ने Iran में किया अटैक, Airstrike के जवाब में कई आतंकी ठिकानों पर हमले का किया दावा
AajTak
ईरान द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. अब पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने ईरान में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है. यह हमला कब और कहां पर किया गया, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
ईरान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. अब पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने ईरान में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है. यह हमला कब और कहां पर किया गया, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ईरान में बीएलए आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर यह हमले किए गए हैं. पाकिस्तान दावा करता है कि ईरान के अंदर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLF) जैसे बलूच अलगाववादी उग्रवादी समूह सक्रिय हैं, जो पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं. ईरान या पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पाकिस्तान का आरोप
पाकिस्तान का दावा है कि बलूचिस्तान लिबरेशन फ़्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ईरान में रहकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचते हैं और हमले करते हैं. पाकिस्तान का दावा है कि ईरान ऐसे संगठनों को आश्रय देकर उनकी मदद करता है. वहीं ईरान ऐसे दावों का हमेशा खंडन करता आया है.
बलूच करते हैं पाकिस्तान का विरोध
दरअसल उत्तर में बलूचिस्तान की सीमा अफगानिस्तान तथा पश्चिम में ईरान से सटी हुई है. बलूचिस्तान हमेशा से ही खनिज संसंधानों से संपन्न प्रांत रहा है. बलूच हमेशा पाकिस्तान से अपनी आजादी की मांग करते रहे हैं और अपने इलाके से महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों को निकालने का विरोध करते हैं. पहले यहां पाकिस्तान खनिज संसाधनों का दोहन करता था और बाद में उसने चीन को इसकी अनुमति दे दी, तब से बलूच नागरिकों का विरोध और बढ़ गया है. इसी विरोध के चलते BLA और BLF जैसे संगठन पाकिस्तानी सैन्य बलों तथा चीनी सैनिकों को निशाना बनाता रहे हैं.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










