
Pakistan: निर्दलीयों के भाव गरम, जोड़-तोड़ का दौर... PPP की चुप्पी ने बढ़ाई नवाज शरीफ की टेंशन
AajTak
पाकिस्तान में चुनावी परिणाम आने के बाद सरकार गठन के प्रयास तेज हो गए हैं. एक तरफ नवाज शरीफ की पार्टी उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है तो दूसरी तरफ जेल में बंद इमरान खान की पार्टी भी सरकार बनाने का दावा कर रही है. वहीं पीपीपी नेता चुप्पी साधे हुए हैं.
पाकिस्तान में नई सरकार के गठन को लेकर पूरी तरह अनिश्चिता बनी हुई है. किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है. इमरान की पार्टी ने दावा किया कि नेशनल असेंबली में हमने 170 सीटें जीती है इसलिए राष्ट्रपति पीटीआई को सरकार बनाने का न्यौता देंगे. वहीं दूसरी तरफ नवाज शरीफ भी सरकार बनाने का दम भर रहे है. इस बीच तीन निर्वाचित निर्दलीय सांसदो ने नवाज शरीफ की पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है. पीपीपी के बिलावल भुट्टो ने कहा है कि पीएमएलएन से सरकार को लेकर कोई बात नहीं हो रही है. लेकिन उनके दावे पर ही सवाल उठ रहे हैं.
जरदारी और शहबाज शरीफ ने की बैठक इस बीच नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन की नेता मरियम औरंगजेब ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'शहबाज़ शरीफ़ और आसिफ़ ज़रदारी के बीच एक अहम बैठक हुई है. हालांकि इस बैठक में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ लेकिन आगे बात करने पर सहमति बनी.आसिफ़ ज़रदारी निश्चित रूप से अपनी पार्टी से परामर्श करेंगे.'
यह भी पढ़ें: न नाम, न पहचान, लेकिन मुल्क मेहरबान... क्या पहली बार पाकिस्तान में इंडिपेंडेंट बनाएंगे वजीर-ए-आजम?
मरियम औरंगजेब ने कहा, 'चुनावी प्रक्रिया में निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. हम सभी के जनादेश को पहचानते हैं. आज अहम बैठक होनी है, नेतृत्व जो तय करेगा वही होगा. सबसे बड़ी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) है.' औरंगजेब ने कहा कि पीएमएल-एन का पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवारों से बात करने का कोई इरादा नहीं है.
MQM-P ने दिया शरीफ को समर्थन देने का संकेत इस बीच, चुनाव के बाद की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पीएमएल-एन के निमंत्रण पर एमक्यूएम-पी (MQM-P) प्रतिनिधिमंडल लाहौर पहुंचा है. चुनाव में MQM के 17 सदस्य चुनाव जीते हैं, जिसके बाद उसकी भूमिका भी अहम हो गई है. पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने पीडीएम गठबंधन की तर्ज पर एक राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन का संकेत दिया था. इसके लिए उन्होंने अपने भाई - पूर्व पीएम शहबाज शरीफ सरकार को गठन के लिए अन्य दलों से बातचीत शुरू करने का काम सौंपा था.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के चुनाव में सच में हुई धांधली? अमेरिका और ब्रिटेन ने की जांच की अपील

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









