
Pakistan: इमरान हटे लेकिन सियासी ड्रामा खत्म नहीं... अब सीनेट के स्पीकर और राष्ट्रपति की कुर्सी पर विपक्ष की नजर!
AajTak
पाकिस्तान का सियासी ड्रामा अभी और लंबा खींच सकता है. बिलावल भुट्टो की पार्टी के नेताओं का कहना है कि विपक्ष अब सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी को हटाने की तैयारी कर रहा है. इसके अलावा राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भी महाभियोग के जरिए हटाया जा सकता है.
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान का सियासी संकट फिलहाल खत्म हो गया है. इमरान खान जा चुके हैं और शहबाज शरीफ आ चुके हैं. महीनों से जारी सियासी ड्रामे के बाद सोमवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष और पूर्व पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री चुन लिया गया. भले ही पाकिस्तान का सियासी संकट अब खत्म हो गया है, लेकिन सियासी ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है. इमरान खान की कुर्सी के बाद अब विपक्ष की नजर सीनेट के स्पीकर और राष्ट्रपति की कुर्सी पर है.
पाकिस्तानी मीडिया 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब जल्द ही पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन सीनेट के स्पीकर की कुर्सी भी बहुत जल्द खाली हो सकती है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के एक सीनियर नेता ने 'डॉन' को बताया है कि विपक्ष अब सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी को हटाने की तैयारी कर रहा है. ये पद खाली होने के बाद PPP के खाते में आ सकता है.
PPP के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी हैं. बिलावल भुट्टो की पार्टी ने शहबाज शरीफ को समर्थन दिया है. PPP के कुछ नेताओं का मानना है कि बिलावल भुट्टो को शहबाज शरीफ की सरकार में कोई कैबिनेट मंत्री का पद संभालने के बजाय किसी संवैधानिक पद को संभालना चाहिए.
अगस्त 2019 में भी सादिक संजरानी को हटाने के लिए विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था. उस समय ये अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था. सीनेट में 104 सीटें हैं. अविश्वास प्रस्ताव को पास कराने के लिए 64 वोटों की जरूरत थी, लेकिन विपक्ष 50 वोट ही हासिल कर सका था.
ये भी पढ़ें-- शहबाज शरीफ का भारत को लेकर कैसा रहा है नजरिया, चीन क्यों मानता है इमरान से बेहतर दोस्त?
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की कुर्सी पर भी खतरा!

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









