
Pakistan: इमरान खान के निशाने पर फिर आए बाजवा, कहा- दुश्मन से ज्यादा देश को नुकसान पहुंचाया
AajTak
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने एक बार फिर पूर्व सेनाध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह दुश्मन से कहीं ज्यादा देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं. पूरी दुनिया जानती है कि परवेज मुशर्रफ के बाद बाजवा ने ही शरीफ और जरदारी परिवारों के अपराधों को लेकर उन्हें माफी दे दी थी.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर देश के पूर्व सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा पर निशाना साधा है. उन्होंने बाजवा पर आरोप लगाया है कि वह दुश्मन से अधिक देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने लाहौर स्थित अपने आवास पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि बाजवा ने उनकी पार्टी के सदस्यों को भी परेशान किया. खान ने कहा कि बाजवा ने पाकिस्तान की गठबंधन सरकार के सदस्यों विशेष रूप से शरीफ परिवार से जुड़े लोगों की जमकर तरफदारी की है.
शरीफ और जरदारी परिवारों को दिया एनआरओ
उन्होंने कहा, जनरल बाजवा ने पाकिस्तान के साथ जो किया है, वह दुश्मन भी नहीं कर सकता. जब मैं सत्ता में था, जनरल बाजवा मुझसे कहते थे कि चोरों (शरीफ और जरदारी परिवार) की जवाबदेही के बारे में भूल जाओ. पूरी दुनिया जानती है कि जनरल परवेज मुशर्रफ और फिर बाजवा ने पहला एनआरओ (अपराधों के लिए माफी) डील पीपीपी और पीएमएल-एन पार्टी के साथ की थी. एनआरओ यानी नेशनल रिकंसिलिएशन ऑर्डिनेंस 2007 में देश के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ लेकर आए थे, जिसके तहत पीपीपी के कई नेताओं को उनके अपराधों के लिए माफी दी गई थी. पीपीपी से जुड़े कई लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे.
इससे पहले खान (70) बाजवा पर उनकी सरकार के खिलाफ डबल गेम खेलने का भी आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि 2019 में बाजवा का कार्यकाल बढ़ाकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की थी.
उन्होंने कहा था कि जनरल बाजवा मुझसे जो भी कहते थे, मैं आंख मूंदकर उस पर यकीन कर लेता था क्योंकि हमारे हित एक जैसे ही थे. हमारा मकसद देश को बचाना था.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










