
Pakistan: इमरान खान की विदेशी साजिश वाली थ्योरी पर सेना को भी भरोसा नहीं, सबूतों को नहीं माना पुख्ता
AajTak
इमरान खान के खिलाफ विपक्ष नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाया था. स्पीकर ने इमरान खान के विदेशी साजिश के दावे पर हामी भरते हुए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. लेकिन अब बताया जा रहा है कि इमरान की विदेशी साजिश वाले बयान पर पाकिस्तानी सेना को भी भरोसा नहीं है.
पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार भंग हो चुकी है. हालांकि, इमरान खान विदेशी साजिश होने की बात कहकर अविश्वास प्रस्ताव खारिज कराने में सफल रहे. लेकिन उनके इस दावे पर विपक्ष के साथ-साथ अब सेना ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पाकिस्तान की सेना को इमरान की विदेशी साजिश वाली थ्योरी पर भरोसा नहीं है.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मार्च को हुई राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक में सैन्य नेतृत्व ने इमरान खान के दावों के विपरीत कहा कि उनके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जो यह साबित कर सके कि पीटीआई सरकार को हटाने की साजिश में अमेरिका शामिल था.
27 मार्च को, प्रधानमंत्री इमरान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी (एनएससी) ने राजनयिक केबल पर चर्चा के लिए बैठक की थी. इस बैठक में पीटीआई सरकार ने दावा किया था कि उनके पास सबूत है कि पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के लिए अमेरिका ने साजिश रची है. बैठक के बाद एनएससी ने बयान जारी कर इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि यह पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के समान है. इसके बाद NSC ने अमेरिका को डेमार्श जारी करने का फैसला किया है.
दरअसल, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में जब विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी और माना जा रहा था कि इमरान सरकार गिर जाएगी, तब इमरान सरकार की तरफ से सदन को बताया गया कि सरकार गिराने की विदेशी साजिशें हो रही हैं. इस आधार पर ही डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने इमरान खान सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने का फैसला किया.
पीएम इमरान ने दावा किया था कि एनएससी ने सरकार के बयान का समर्थन किया है कि अविश्वास प्रस्ताव उन्हें सत्ता से हटाने की साजिश का हिस्सा था. लेकिन इस मामले के जानकारों ने The Express Tribune को बताया कि सेन्य नेतृत्व के बारे में यह गलत धारणा पेश की गई कि वे इमरान के दावे का समर्थन कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि सैन्य नेतृत्व ने बैठक के मिनट्स पर भी हस्ताक्षर नहीं किए थे. सूत्रों ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका ने सरकार को कोई पत्र नहीं भेजा है. यह अमेरिकी अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद पाकिस्तानी राजदूत का आकलन था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









