
Pakistan: इमरान खान की दो टूक, उनकी पार्टी को सत्ता में लौटने के लिए चुनाव प्रचार की जरूरत नहीं
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को लाहौर स्थित अपने आवास से एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि देश को मौजूदा आर्थिक संकट से बाहर निकालने और स्थिरता बहाल करने के लिए निषअपक्ष चुनाव की जरूरत है. इमरान खान ने कहा कि सरकार चुनाव में जितनी देरी करेगी, यह हमारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के लिए उतना ही फायेदमंद होगा.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि देश के मौजूदा हालात को देखते हुए एक ऐसी सरकार की जरूरत है, जो कड़े फैसले ले सके. उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात के मद्देनजर उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को सत्ता में लौटने के लिए चुनाव प्रचार करने की जरूरत नहीं है.
खान ने मंगलवार को लाहौर स्थित अपने आवास से एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि देश को मौजूदा आर्थिक संकट से बाहर निकालने और स्थिरता बहाल करने के लिए निष्पक्ष चुनाव की जरूरत है.
चुनाव में देरी से पीटीआई को फायदा
रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने कहा कि सरकार चुनाव में जितनी देरी करेगी, यह हमारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के लिए उतना ही फायेदमंद होगा. हमें देश की मौजूदा स्थिति की वजह से चुनाव प्रचार करने की भी जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है कि पाकिस्तान में स्पष्ट बहुमत वाली सरकार सत्ता में आए ताकि वह ठोस फैसले ले सके. इमरान खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देश की दिशा और दशा बदलने के लिए नई सरकार को कड़े फैसले लेने होंगे.
उन्होंने कहा कि सरकार को पाकिस्तान में निवेश बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाने पर जोर देने की जरूरत है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









