
PAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान टीम अपने घर में शर्मसार... बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने काटा गदर, आज रचेंगे इतिहास
AajTak
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. फिलहाल सीरीज में बांग्लादेश टीम 1-0 से आगे है. जबकि दूसरे मैच में भी उसने शिकंजा कस लिया है. आज बांग्लादेश के पास पाकिस्तान को उसी के घर में क्लीन स्वीप करने का ऐतिहासिक मौका है. सीरीज में बाबर आजम, कप्तान शान मसूद जैसे तमाम प्लेयर अपनी छाप नहीं छोड़ सके.
Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान दौरे पर गदर मचा दिया है. उसने यहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. जबकि दूसरे मैच में भी शिकंजा कस लिया है. आज (3 सितंबर) बांग्लादेश के पास पाकिस्तान को उसी के घर में क्लीन स्वीप करने का ऐतिहासिक मौका है.
यदि बांग्लादेश के खिलाफ अपने ही घर में पाकिस्तान टीम हारती है, तो यह उसके लिए अपने ही फैन्स के सामने शर्मसार होने जैसा है. सीरीज में बाबर आजम, कप्तान शान मसूद जैसे तमाम प्लेयर अपनी छाप नहीं छोड़ सके. यह दोनों ही टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेले गए. पहला मुकाबला बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीता था.
बांग्लादेश को जीत के लिए अब इतने रनों की जरूरत
जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रनों का टारगेट मिला है. इसके जवाब में मेहमान टीम बांग्लादेश ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं. टीम के लिए शादमान इस्लाम (9 रन) और खुर्रम शहजाद (31 रन) नाबाद हैं.
अब दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन यानी आज (3 सितंबर) बांग्लादेश को जीत के लिए 143 रनों की जरूरत है. साथ ही उसके हाथ में 10 विकेट भी हैं. यदि बांग्लादेश टीम यह मैच जीतती है, तो पाकिस्तान के खिलाफ यह उसकी पहली टेस्ट सीरीज जीत होगी, वो भी क्लीन स्वीप के साथ.
दूसरी बार बड़ी टीम को सीरीज में हराने का मौका

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












