
PAK vs AUS, 3rd Test Lahore: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का कमाल, अश्विन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे प्लेयर बने
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में पहली बार एशिय में एक पारी में 5 विकेट अपने नाम किए, साथ ही उन्होंने टेस्ट चैम्पियनशिप में 100 विकेट भी पूरे किए.
लाहौर में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और उनके साथी तेज गेंदबाज ने आधे घंटे के भीतर ही पूरे मैच का पासा पलट दिया. एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही पाकिस्तान की टीम को दोनों ने मिलकर 10 ओवरों के भीतर 20 रन पर 7 विकेट झटक समेट दिया. पैट कमिंस ने लाहौर टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए वहीं उनके साथी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट अपने नाम किए.
पैट कमिंस ने पूरा किया विकेटों का शतक
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को उपकप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करवाकर पैट कमिंस ने टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए साथ ही उन्होंने एशिया में पहली बार पारी में पांच विकेट भी हासिल किए. टेस्ट चैम्पियनशिप में विकेटों का शतक पूरा करने वाले पैट कमिंस दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं. इससे पहले हाल ही में भारत और श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने भी टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने 100 विकेट पूरे किए थे.
विकेटों का शतक पूरा करने के लिए दोनों गेंदबाजों को 21 टेस्ट लगे. अश्विन ने 47 की स्ट्राइक रेट से 100 विकेट पूरे किए थे, वही कमिंस ने 21 टेस्ट में ही 46 के स्ट्राइक रेट से अपना विकेटों का शतक पूरा किया है. पैट कमिंस 200 टेस्ट विकेटों से महज 6 विकेट ही दूर हैं.
टेस्ट चैम्पियनशिप में 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज
रविचंद्रन अश्विन: 21 टेस्टपैट कमिंस: 21 टेस्ट

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












