
PAK से आजादी, पार्टी से हटाया 'मुस्लिम' शब्द और अब बैन... जानें बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग का इतिहास
AajTak
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से देश की सबसे पुरानी अवामी लीग पार्टी कई चुनौतियों का सामना कर रही है. दशकों तक बांग्लादेश पर राज करने वाली इस पार्टी के कई नेता देश छोड़ने को मजबूर हैं. लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब अवामी लीग पार्टी के सामने इस तरह की मुश्किलें खड़ी हुई हैं.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से देश की सबसे पुरानी अवामी लीग पार्टी कई चुनौतियों का सामना कर रही है. दशकों तक बांग्लादेश पर राज करने वाली इस पार्टी के कई नेता देश छोड़ने को मजबूर हैं. पार्टी कार्यालय को जलाया जा रहा है और उसे चुनाव लड़ने तक से रोक दिया गया है. लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब अवामी लीग पार्टी के सामने इस तरह की मुश्किलें खड़ी हुई हैं. अवामी लीग का इतिहास बताता है कि इस पार्टी ने अपने करीब 76 साल के सफर में कई पड़ाव देखे हैं, जिनमें ज्यादातर परेशानियों से भरे ही रहे हैं...
पाकिस्तान में हुआ था इस पार्टी का जन्म
अवामी लीग पार्टी का जन्म भारत से पाकिस्तान के अलग होने के दो साल बाद यानी कि 1949 में हुआ था. तारीख थी 23 जून जब पूर्व पाकिस्तान अवामी मुस्लिम लीग नामक एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया गया था. तब मौलाना अब्दुल हामिद खान भासानी को इसका अध्यक्ष बनाया गया था. उनके अलावा शमसुल हक को महासचिव और शेख मुजीबुर रहमान को संयुक्त सचिव चुना गया था.
इस पार्टी का जन्म ही पाकिस्तान में मुस्लिम लीग के वर्चस्व के विरोध में हुआ था. इस पार्टी को सबसे ज्यादा समर्थन तब पूर्वी बंगाल (जिसे बाद में पूर्वी पाकिस्तान नाम दिया गया) में मिला.
4 साल बाद पार्टी ने 'मुस्लिम' शब्द हटाया
पार्टी के जन्म के करीब 4 साल बाद 1953 में इसके नाम से 'मुस्लिम' शब्द हटा दिया गया. इसका मकसद धर्मनिरपेक्षता और गैर-सांप्रदायिकता की स्थापना का प्रयास करना था. इस पार्टी ने पाकिस्तान के कई चुनावों में भी हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया. बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध का नेतृत्व करने वाली ये पार्टी 1970 के चुनाव में बहुमत हासिल करने के बावजूद पाकिस्तान की सत्ता में नहीं आ सकी थी. इसके बाद अलग देश की मांग को लेकर जंग छिड़ गई.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









