
'PAK समर्थकों पर CM स्टालिन क्यों चुप?', BJP के नए तमिलनाडु प्रमुख नैनार नागेंद्रन का तीखा हमला
AajTak
पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सटीक एयरस्ट्राइक कर करारा जवाब दिया. तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर समर्थन करने वालों की निंदा न करने का आरोप लगाया और देशभक्ति के खिलाफ बोलने वालों को कड़ी चेतावनी दी.
पहलगाम आतंकी का हमला का जवाब देने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को उसी के भाषा में सबक सिखाया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट किया और नए विवाद को खड़ा किया.
तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर बड़ा हमला करते हुए सवाल उठाया है कि उन्होंने क्यों नहीं पाकिस्तान के समर्थन में बोलने वालों की निंदा क्यों नहीं कर रहे हैं. सीएम स्टालिन ऐसे लोगों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रहे हैं, बिल्कुल चुप हैं. यहां तक की कांग्रेस के भी मुख्यमंत्रियों ने भी पाकिस्तान के नाश की बात की, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री चुप हैं.
क्या बोले नैनार नागेन्द्रन?
ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में आयोजित एक रैली के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान नैनार नागेंद्रन ने कहा कि ये शर्मनाक बाद है कि हमारे देश के कुछ लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पक्ष में बातें कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि आम पाकिस्तानी नागरिक पर असर होगा. तो कोई पहलगाम हमले को भारतीय इंटेलिजेंस विभाग की नाकामी बता रहा है. कुछ लोग तो मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देते हुए एयरस्ट्राइक को गलत बता रहे हैं.
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए बस अभी ऑपरेशन सिंदूर को रोका है. अगर पाक फिर से आतंक फैलाने की कोशिश करेगा तो उसका विनाश तय है.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में ED का एक्शन, TASMAC मामले में नए सिरे से ली तलाशी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











