
PAK: सत्ता गंवाने के बाद इमरान खान ने ट्विटर स्पेस पर बयां किया दर्द, कश्मीर को लेकर कह दी ये बात
AajTak
पाकिस्तान की सत्ता गंवाने के बाद इमरान खान अपनी पार्टी के ट्विटर स्पेस में आए. इमरान ने शरीफ और जरदारी को चोर बताया और कश्मीर को लेकर भी पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा.
पाकिस्तान की सत्ता से बेआबरू होकर बेदखल होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 20 अप्रैल, मंगलवार की रात अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के Twitter Space में आए. इमरान ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया और शहबाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा. इमरान ने विभिन्न मसलों पर लोगों के सवालों के जवाब भी दिए लेकिन सेना से जुड़े सवाल पर बोलने से बचते नजर आए.
इमरान खान ने सत्ता गंवाने का दर्द बयां करते हुए कहा कि हमारे कुछ लोगों ने व्यक्तिगत हितों को तरजीह देते हुए गद्दारी की. सारे टिकट मैंने नहीं दिए थे, इस बार अधिक सतर्कता के साथ टिकट बांटेंगे. उन्होंने नवाज शरीफ और जरदारी को चोर बताया और कहा कि मेरे आह्वान पर जितने लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, उतनी मैंने भी कल्पना नहीं की थी. इमरान ने कहा कि जो भीड़ सड़कों पर निकली थी, मैंने उसके 5 फीसदी की ही कल्पना की थी.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों ने दुनियाभर में सड़कों पर निकल कर ये बता दिया कि हम साजिश के तहत चोरों की सरकार को थोपे जाने का फैसला स्वीकार नहीं करते. हमें कौम बनने की जरूरत है. इमरान खान ने कहा कि कौम बनने की ये प्रक्रिया 75 साल पहले ही शुरू हो जानी चाहिए थी. उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर कहा कि नवाज शरीफ और जरदारी की सरकारें भारत को खुश रखने में जुटी रहीं.
पीटीआई के सामने नहीं टिकेगा कोई दल- इमरान
इमरान खान ने कहा कि शरीफ और जरदारी की सरकारें इसलिए भारत को नाराज करना नहीं चाहती थीं कि क्योंकि वे चोर थे. इनके पास काली कमाई के पैसे थे, विदेशों में संपत्ति थी जो जब्त हो सकती है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारत की मजबूत लॉबी है. हमारी सरकार ने कश्मीर का मसला दुनियाभर में उठाया, हर मंच पर उठाया. इमरान ने दावा किया कि पाकिस्तान में चुनाव होने दीजिए, पीटीआई के सामने कोई सियासी दल नहीं टिकेगा. हम और मजबूती से सत्ता में आएंगे.
इमरान खान ने आसिफ अली जरदारी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओबामा ने कहा था, लादेन को मारने के बाद डरते-डरते कॉल किया था कि पता नहीं कैसा रिएक्शन मिलेगा. हमने पाकिस्तान में घुसकर एक आदमी को मार डाला. जरदारी ने कोई प्रतिक्रिया देने की बजाय मुबारकबाद देनी शुरू कर दी. हमारे देश में ऐसे तो हुक्मरान रहे हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








