
PAK में लहराया भगवा, लगे जयश्रीराम के नारे, जानें किस मंदिर के टूटने से नाराज हैं हिंदू
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इन दिनों कई हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा गया है. बीते दिनों रहीम यार खान के पास स्थित भोंग शहर में एक मंदिर को कट्टरपंथियों ने अपना निशाना बनाया और तोड़ दिया.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इन दिनों कई हिंदू मंदिरों को तोड़े जाने की रपट है. बीते दिनों रहीम यार खान के पास स्थित भोंग शहर में एक मंदिर को कट्टरपंथियों ने अपना निशाना बनाया और तोड़ दिया. कट्टरपंथियों ने न केवल मूर्तियों को खंडित किया, बल्कि मंदिर में लगे झूमर, कांच जैसे सजावटी समानों को भी तोड़कर तहस-नहस कर दिया. पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ से वहां का अल्पसंख्यक समाज नाराज है. हिन्दुओं ने अपने ख़िलाफ़ हो रहे प्रताड़ना और जुल्म के ख़िलाफ़ बिगुल फूंक दिया है. सैकड़ों की संख्या में हिन्दू, क्रिश्चन, सिख और पारसी समुदाय के लोग रविवार को कराची प्रेस क्लब के बाहर सड़क पर उतर जबरदस्त प्रदर्शन किया. खास बात है कि इस प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने भी हिस्सा लिया और घटना के विरोध में हिन्दुओं के प्रति सहानुभूति जताई. विरोध करने पहुंचे लोगों ने पहले 'ॐ जगदीश हरे' की धुन बजाई और फिर 'हर-हर महादेव', 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए. प्रदर्शनकारियों ने भगवा झंडा भी लहराया और 'वी वांट जस्टिस' लिखी तख्तियां भी दिखाई.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











