
PAK में आतंकियों को चुन-चुनकर मार रहा भारत? इंटरनेशनल मीडिया के दावे पर आया सरकार का ये रिएक्शन
AajTak
द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के हवाले से बड़ा दावा किया है. रिपोर्ट में दोनों देशों के खुफिया अधिकारियों के साथ इंटरव्यू और पाकिस्तानी जांचकर्ताओं की तरफ से शेयर किए गए दस्तावेज का जिक्र किया है. इसमें कहा गया कि भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) ने 2019 (पुलवामा अटैक की घटना) के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक साहसी दृष्टिकोण अपनाया और कथित तौर पर विदेशों में अपने दुश्मनों का खात्मा करने की कार्रवाई शुरू की.
भारत अब आतंकवादियों को उसकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. पाकिस्तान में एक के बाद 'दुश्मनों' को खात्मा किया जा रहा है. इसे लेकर ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या करने का आदेश दिया है. भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की एक व्यापक रणनीति बनाई है और उसी रणनीति के हिस्से के रूप में पाकिस्तान में एक गुप्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है. खुफिया अधिकारियों का दावा है कि 2020 से अब तक 20 हत्याएं की गई हैं. हालांकि, भारत ने आरोपों का खंडन किया और दुर्भावनापूर्ण बताया है.
द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के हवाले से बड़ा दावा किया है. रिपोर्ट में दोनों देशों के खुफिया अधिकारियों के साथ इंटरव्यू और पाकिस्तानी जांचकर्ताओं की तरफ से शेयर किए गए दस्तावेज का जिक्र किया है. इसमें कहा गया कि भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) ने 2019 (पुलवामा अटैक की घटना) के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक साहसी दृष्टिकोण अपनाया और कथित तौर पर विदेशों में अपने दुश्मनों का खात्मा करने की कार्रवाई शुरू की.
रिपोर्ट में दावा किया गया कि खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) को सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय नियंत्रित करता है. दिल्ली ने उन लोगों को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन चलाया है, जिन्हें वो भारत के प्रति दुश्मन मानता है.
यह भी पढ़ें: गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिकी राजदूत का नया बयान!
'कनाडा और अमेरिका ने भी लगाए थे आरोप'
वॉशिंगटन (अमेरिका) और ओटावा (कनाडा) ने भी भारत को लेकर आरोप लगाए थे. कनाडा ने एक सिख आतंकवादी समेत अन्य लोगों की हत्या का आरोप लगाया था. इसमें भारत की भूमिका को लेकर सवाल किए थे. इसी तरह पिछले साल अमेरिका ने भी एक अन्य सिख आतंकी की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










