
PAK ने जताई भारत के साथ बात करने की इच्छा, इंडिया ने कहा- सिर्फ PoK और आतंकवाद पर चर्चा संभव
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत करने की ख्वाहिश जताई है. उन्होंने कहा कि यह बातचीत 'गरिमापूर्ण' और 'सम्मानजनक' तरीके से होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान बातचीत के लिए 'भीख नहीं मांगेगा'.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि हम भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार है. उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा कि यह बातचीत 'गरिमापूर्ण और सम्मानजनक' तरीके से होनी चाहिए.
उन्होंने जोर देकर कहा, "पाकिस्तान बातचीत के लिए 'भीख नहीं मांगेगा', हम जम्मू और कश्मीर विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों पर बात करने को तैयार हैं."
भारत ने अपनी तरफ से साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ सिर्फ पीओके और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बात करेगा. कंपोजिट डायलॉग, जो 2003 में शुरू हुआ था, 2008 के मुंबई हमलों के बाद पटरी से उतर गया था और फिर कभी पूरी तरह से बहाल नहीं हुआ. इस डायलॉग में आठ कंपोनेंट शामिल थे, जिनमें दोनों देशों के बीच के सभी विवादित मुद्दे शामिल थे.
हालिया संघर्ष और पाकिस्तान का दावा...
हाल के संघर्ष पर बात करते हुए, डार ने दावा किया कि उनकी सक्रिय कूटनीति की वजह से ग्लोबल लेवल पर पाकिस्तान का नजरिया स्वीकार किया गया है. उन्होंने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों ने 10 मई को चार दिनों तक चले ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्ष को खत्म करने पर सहमति जताई थी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ढाका पहुंचे, दो दिवसीय दौरे में होंगी कई अहम बैठकें

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









