
PAK चायवाले की तरह ही लुक्स के चलते वायरल हो रही ये महिला कसाई
AajTak
कुछ वक्त पहले पाकिस्तान में एक चायवाला अपने लुक्स के चलते काफी लोकप्रिय हो गया था. ताइवान की रहने वाली एक युवती की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. चार्लेन ज्हांग कुछ सालों पहले अपने परिवार के पोर्क स्टॉल पर काम कर रही थीं और एक कस्टमर ने चुपके से उनकी तस्वीर क्लिक कर वायरल कर दिया था.
कुछ सालों पहले पाकिस्तान में एक चायवाला अपने लुक्स के चलते काफी लोकप्रिय हो गया था. ताइवान की रहने वाली एक युवती की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. चार्लेन ज्हांग कुछ सालों पहले अपने परिवार के पोर्क स्टॉल पर काम कर रही थीं और एक कस्टमर ने चुपके से उनकी तस्वीर क्लिक कर वायरल कर दी थी. पाकिस्तानी चायवाले की तरह ही मीट का काम करने वाली चार्लेन को जबरदस्त सुर्खियां मिलने लगी थीं लेकिन चार्लेन अपने इस 'स्टारडम' से काफी असहज थीं क्योंकि कई लोग उनके लुक्स के साथ ही उनकी बॉडी को लेकर भी कमेंट्स पास कर रहे थे. चार्लेन इसलिए भी मशहूर हुई थीं क्योंकि वे एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा थीं जो अक्सर पुरुष प्रधान मानी जाती रही है. वाइस वर्ल्ड न्यूज के साथ बातचीत में चार्लेन ने कहा- जब मेरी तस्वीर वायरल हुई तो मुझे युवा और खूबसूरत कहा गया. मुझे लगा ये बेहद बेतुका है. मैं इसके बाद घर पर ही छिपकर रहने लगी क्योंकि मैं जब भी दुकान पर जाती थी तो कोई ना कोई जर्नलिस्ट छिपकर मेरी तस्वीर लेने की कोशिश करता था.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











