
'PAK को पहले से नहीं दी थी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी', राहुल गांधी के सवालों पर विदेश मंत्रालय का बयान
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर के एयर स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान को
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के एयर स्ट्राइक से पहले "पाकिस्तान को संदेश भेजा गया" वाले बयान पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए थे. अब विदेश मंत्रालय की तरफ से सफाई पेश की गई, जिसमें कहा गया है कि मंत्री के बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है. LoP राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में जयशंकर के बयान को "क्राइम" बताया है.
कांग्रेस सांसद और LoP राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर का एक वीडियो क्लिप शेयर किया और कहा, "हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना एक अपराध था. विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया. उन्होंने पूछा... 1. इसे किसने अधिकृत किया? 2. इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?"
यह भी पढ़ें: तालिबान के साथ भारत के नए कूटनीतिक संबंधों का आगाज, जयशंकर ने अफगान विदेश मंत्री से पहली बार की बातचीत
तथ्यों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया जा रहा!
अब विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है, "विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि हमने पाकिस्तान को शुरुआत में ही चेतावनी दे दी थी, जो कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद का शुरुआती चरण है. इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है कि यह शुरुआत से पहले की बात है. तथ्यों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है."
राहुल गांधी पर "प्रोपेगेंडा टूल" बनने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










