
PAK के साइबर अपराधियों के पास भारतीय मोबाइल नंबर, WhatsApp पर करते थे कॉल, ऐसे पकड़ाया रैकेट
AajTak
असम पुलिस ने 'ऑपरेशन घोस्ट सिम' के तहत एक साइबर रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो पाकिस्तान के साइबर अपराधियों को भारतीय मोबाइल नंबरों के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट बनाने में मदद कर रहा था. इस रैकेट से जुड़े सात लोग गिरफ्तार हुए हैं और 948 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं. मामले की जांच जारी है.
असम पुलिस ने शनिवार को एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो भारतीय मोबाइल सिम कार्ड्स के जरिए पाकिस्तान समेत कई देशों के साइबर अपराधियों को व्हाट्सएप अकाउंट बनाने में मदद कर रहा था. इस रैकेट के खिलाफ पुलिस ने ‘ऑपरेशन घोस्ट सिम’ नाम से विशेष अभियान चलाया, जिसमें सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
डीजीपी हरीमीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस रैकेट की जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली थी, जिसके आधार पर असम पुलिस की स्पेशल ब्रांच और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर कार्रवाई की.
948 सिम कार्ड जब्त उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर से लेकर शनिवार तक असम के दो जिलों, राजस्थान के दो जिलों और तेलंगाना के एक जिले में एक साथ छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने 948 सिम कार्ड जब्त किए हैं, जो फर्जी पहचान के आधार पर लिए गए थे. साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ भी बरामद किए गए हैं.
भारतीय मोबाइल नंबर मुहैया कराए जा रहे थे पुलिस का कहना है कि इस रैकेट के जरिए पाकिस्तान के साइबर अपराधियों को भारतीय मोबाइल नंबर मुहैया कराए जा रहे थे, जिससे वे व्हाट्सएप अकाउंट बना रहे थे. इन अकाउंट्स के जरिए वे भारत के लोगों को कॉल और मैसेज कर उन्हें ठगने की कोशिश कर रहे थे.
लोगों को लगता था भारत के नंबर से कॉल आ रही है डीजीपी ने बताया कि आम लोगों को यह लगता था कि उन्हें भारत के नंबर से कॉल आ रही है, लेकिन असल में कॉल पाकिस्तान से की जा रही थी. फिलहाल पुलिस 15 अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है, जिनमें से कई के नाम पर ये सिम कार्ड्स जारी किए गए थे.
असम पुलिस का यह अभियान साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है और आगे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











