
PAK के पंजाब में लगी स्मॉग इमरजेंसी, मास्क अनिवार्य, प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर सख्त नियम लागू
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, 'पूरे पंजाब में स्मॉग आपातकाल लागू कर दिया गया है और सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छात्र और छात्राओं के लिए एक महीने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.'
सर्दियों में भारत से सटे पाकिस्तान के इलाकों में भी प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन जाती है लेकिन इस बार का प्रदूषण पाकिस्तान की परेशानियों में और इजाफा कर रहा है. पाकिस्तान के कई इलाकों में पराली भी जलाई जा रही है. इसको लेकर पाकिस्तान के पंजाब की सरकार ने 127 मिलियन की आबादी वाले प्रांत में "स्मॉग आपातकाल" लगा दिया है. क्योंकि प्रांतीय राजधानी दुनिया भर में सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बनी हुई है.
पाकिस्तान में "स्मॉग आपातकाल"
सरकार का ये निर्णय लगातार खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आया है. लाहौर उच्च न्यायालय ने शहर में तुरंत "स्मॉग आपातकाल" लगाने का आदेश दिया था. लाहौर हाई कोर्ट के न्यायाधीश शाहिद करीम ने बुधवार को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफलता के लिए लाहौर आयुक्त को फटकार लगाई. जज ने कहा, "स्मॉग मेरी व्यक्तिगत समस्या नहीं है, लेकिन यह हमारे बच्चों के जीवन के लिए चिंता का विषय है. आप लाहौर शहर के संरक्षक हैं. देखें कि आपने इसके साथ क्या किया है. आपको लाहौर की स्थिति पर शर्म आनी चाहिए."
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
खतरनाक वायु गुणवत्ता की स्थिति के कारण लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बना हुआ है. वैश्विक वायु गुणवत्ता निगरानी मंच www.iqair.com की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को प्रांतीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 447 तक पहुंच गया. CPCB के मुताबिक, बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.
मास्क पहनना अनिवार्य, कंस्ट्रक्शन पर नियम लागू

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









