
PAK आर्मी ने किया TTP के 35 आतंकियों को मारने का दावा, 12 सैनिकों की भी मौत
AajTak
आईएसपीआर के अनुसार, पहला इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन बाजौर जिले में चलाया गया, जहां भीषण गोलीबारी में टीटीपी के 22 आतंकी मारे गए. एक अन्य ऑपरेशन दक्षिण वजीरिस्तान जिले में हुआ, जिसमें 13 टीटीपी आतंकियों को मार गिराया गया, लेकिन इस मुठभेड़ में 12 पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई.
पाकिस्तान सेना ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 35 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है. इन अभियानों में पाकिस्तानी सेना के 12 जवान भी शहीद हो गए. सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने शनिवार को बताया कि ये ऑपरेशन पिछले चार दिनों में किए गए.
आईएसपीआर के अनुसार, पहला इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन बाजौर जिले में चलाया गया, जहां भीषण गोलीबारी में टीटीपी के 22 आतंकी मारे गए. एक अन्य ऑपरेशन दक्षिण वजीरिस्तान जिले में हुआ, जिसमें 13 टीटीपी आतंकियों को मार गिराया गया, लेकिन इस मुठभेड़ में 12 पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय दोबारा बनाएगा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद नया विवाद
आईएसपीआर ने दावा किया कि इन आतंकी गतिविधियों में अफगान नागरिकों की संलिप्तता थी. उसने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी और अपनी जमीन का इस्तेमाल इस्लामाबाद के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं होने देगी. यह बयान हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में आया है, जहां पाकिस्तान ने बार-बार अफगानिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी ठिकानों पर चिंता जताई है.
यह भी पढ़ें: सर्जरी के बीच नर्स से रोमांस करने लगा पाकिस्तानी डॉक्टर, UK कोर्ट पहुंचा मामला
आईएसपीआर ने बताया कि क्षेत्र में अन्य आतंकियों को खत्म करने के लिए सैनिटाइजेशन ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. सेना ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने को कहा है. पाकिस्तान में नवंबर 2022 में टीटीपी द्वारा सरकार के साथ संघर्षविराम समझौता तोड़ने के बाद से आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे क्षेत्रों में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








