
Pacemaker Scam: जबरन ऑपरेशन, 27 हजार का इंजेक्शन, फिर... इटावा में इलाज के नाम पर मौत बांटने वाले डॉक्टर की कहानी, पीड़ितों की जुबानी
AajTak
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पोस्टेड रहे डॉक्टर समीर सर्राफ पर आरोप है कि उन्होंने दिल के मरीजों को सब-स्टैंडर्ड पेसमेकर या फॉल्टी पेसमेकर इंप्लांट किए थे. जिसके बाद दर्जनों मरीजों की मौत हो गई. फिलहाल, डॉक्टर समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच चल रही है.
यूपी के इटावा स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी (Saifai Medical University) में तैनात रहे डॉक्टर समीर सर्राफ को जेल भेज जा चुका है. समीर सर्राफ पर हार्ट पेशेंट (Heart Patient) को घटिया क्वालिटी का पेसमेकर (Pacemaker) लगाने का आरोप है. खराब क्वालिटी के पेसमेकर के चलते दर्जनों पेशेंट की मौत हो गई. मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. साथ ही पीड़ित लोग भी सामने आ रहे हैं. उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है. कुछ लोगों ने फांसी की भी मांग की है.
वहीं, सैफई पुलिस द्वारा डॉक्टर समीर सर्राफ के पासपोर्ट को रद्द करके जब्त करने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है. एसएसपी संजय कुमार के अनुसार, मिली जानकारी से पता चला है कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में डॉक्टर समीर के साथ चार अन्य लोगों की भी इस मामले में मिलीभगत हो सकती है. उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आयुष्मान योजना के कार्ड धारकों से भी प्लानिंग के तहत कई गुना अधिक रेट वसूलने के साथ दुरुपयोग की बात सामने आई है.
इससे पहले एसएसपी ने बताया था कि आरोपी डॉक्टर समीर सर्राफ ने करीब 250 लोगों को घटिया पेसमेकर लगाकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया था. जिसमें दर्जनों लोगों की मौत होने की बात भी सामने आई थी. पीड़ित अलग-अलग जिलों से हैं और उनकी संख्या सैकड़ों में हैं.
मृतका की बेटी ने सुनाई आपबीती
इस बीच इटावा में ऐसे कई मरीजों के परिजन सामने आए, जिनकी घटिया पेसमेकर लगाए जाने के बाद 2 महीने में ही मौत हो गई थी. उन सभी ने अपने हार्ट का ऑपरेशन डॉक्टर समीर सर्राफ से करवाया था. इटावा शहर की कटरा शमशेर खां की रहने वाली नजमा ने बताया कि उनकी मां नूरबानो को हार्ट अटैक आया था. वह इलाज के लिए सैफई पहुंची थीं. उन्होंने डॉक्टर समीर सर्राफ को दिखाया था. डॉक्टर ने उनको हार्ट का ऑपरेशन करने और पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी.
इसके बाद नूरबानो को पेसमेकर तो लगा दिया लेकिन वह आधा अधूरा लगा. मशीन बाहर निकली रहती थी. उसको टेप से चिपकाना पड़ता था. ढाई महीने के अंदर नूरबानो की मौत हो गई. इसको लेकर नजमा ने कहा है कि हम लोग गरीब हैं. बड़ी मुश्किल से पैसे जुटाकर ऑपरेशन करवाया था. लेकिन डॉक्टर समीर सर्राफ ने जान से खिलवाड़ करते हुए मौत के मुंह में सौंप दिया. अब हमारी मां जिंदा नहीं हैं. हमको इंसाफ चाहिए. सरकार से गुजारिश है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले. फांसी होनी चाहिए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









