
PAC इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल थी पत्नी! साले ने मारी थी गोली, पुलिस का खुलासा
AajTak
Lucknow News: दिवाली की रात PAC के इंस्पेक्टर की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने इंस्पेक्टर के साले को गिरफ्तार किया है. हत्या के समय इंस्पेक्टर पत्नी और बेटी के साथ घर लौटे थे, तभी घर का गेट खोलते समय अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी थी.
यूपी की राजधानी लखनऊ में दिवाली की रात PAC में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिस समय इंस्पेक्टर को गोली मारी गई, उस समय पत्नी भावना और बेटी कार में बैठे थे. भावना ने पति सतीश के दूसरी लड़कियों से संबंधों को लेकर भी शक जताया था. इस बयान ने मामले में एक नया एंगल खड़ा कर दिया. अब पुलिस ने इंस्पेक्टर की हत्या में आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है.
Pac इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह के साले को गिरफ्तार करने के बाद सतीश सिंह की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पत्नी को पति की हत्या की पूरी जानकारी थी. पुलिस ने नहर से 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की है, जिससे सतीश को साले ने गोली मारी थी.
दरअसल, PAC इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर के साले देवेंद्र को पुलिस ने पकड़ा है. इसी के साथ पुलिस ने इंस्पेक्टर की पत्नी को थाने में बैठाकर पूछताछ की जा रही थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या करने के बाद हथियार नहर में फेंक दिया था.
यह भी पढ़ेंः पति पर 5 राउंड गोली चली, 1 मिनट बाद चीखी पत्नी... लखनऊ इंस्पेक्टर मर्डर केस में CCTV से पता चली ये बात
बता दें कि बीते दिनों पीएसी इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे. पुलिस ने कहा था कि आरोपी के पास इंस्पेक्टर के बारे में सटीक जानकारी थी, जिसके आधार पर उसने वारदात को अंजाम दिया. हत्या के समय 5 राउंड गोलियां चली थीं, जिसमें दो गोलियां इंस्पेक्टर के पेट में, एक हाथ में और एक गले में लगी थी. पुलिस के हाथ घटना के वक्त का CCTV फुटेज लगा.
इंस्पेक्टर के भाई के घर लगे सीसीटीवी में हुई थी वॉयस रिकॉर्डिंग

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



