
Oscar मिलने के बाद 73 साल की एक्ट्रेस ने ब्रैड पिट से कहा- आखिर तुम मिल गए
AajTak
हुआ यूं कि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस विनर का अनाउंसमेंट ब्रैड पिट ने किया. विनर घोषित करने के बाद Youn Yuh-Jung स्टेज पर आती हैं और ब्रैड को देखकर उनकी खुशी दोहरी हो जाती है. वे मजाकिया अंदाज के साथ ब्रैड से कहती हैं- 'मिस्टर ब्रैड पिट, आखिरकार...अच्छा लगा आपसे मिलकर...जब हम टूल्सा में शूटिंग कर रहे थे तब आप कहां थे.
93वें अकैडमी अवॉर्ड्स में कोरोना के बावजूद कई यादगार लम्हें बनें. एक्टर्स और डायरेक्टर्स का अवॉर्ड रिसिव करना हो या उनकी विनिंग स्पीच, ऑस्कर का हर पल कैमरे में कैद हुआ और कुछ तो वायरल भी हुए. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की विजेता Youn Yuh-Jung का विनिंग स्पीच भी ऑस्कर के मजेदार और याद रहने वाले पलों में जुड़ गया है. अपनी विनिंग स्पीच देने आईं Youn Yuh-Jung ने अपनी खुशी में वाकई दूसरों को भी शामिल किया. #YounYuhJung’s wonderful speech 👏🏻 #Oscars pic.twitter.com/okWv4iX6jm हुआ यूं कि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस विनर का अनाउंसमेंट ब्रैड पिट ने किया. विनर घोषित करने के बाद Youn Yuh-Jung स्टेज पर आती हैं और ब्रैड को देखकर उनकी खुशी दोहरी हो जाती है. वे मजाकिया अंदाज के साथ ब्रैड से कहती हैं- 'मिस्टर ब्रैड पिट, आखिरकार...अच्छा लगा आपसे मिलकर...जब हम टूल्सा में शूटिंग कर रहे थे तब आप कहां थे...आपसे मिलना सम्मान की बात है...' ब्रैड पिट का नाम मेंशन करते हुए वे मुस्कुराती हुए शर्माने के भी भाव देती रहीं. ब्रैड भी इस पल को एंजॉय करते नजर आए.
कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











