
Oppo का बजट स्मार्टफोन हो गया बेहद सस्ता, अब 10 हजार से भी कम में उपलब्ध
AajTak
Oppo A17K Price Cut: कंपनी ने Oppo A17K की कीमत में कटौती की है. इससे आप बेहद कम कीमत पर इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं. ये कंपनी का बजट स्मार्टफोन है. कीमत में कटौती के बाद इसको 10 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है. जानिए नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स.
Oppo ने अपने एक बजट स्मार्टफोन को सस्ता कर दिया गया है. कंपनी ने Oppo A17K की कीमत में कटौती की है. प्राइस कट के बाद आप कम कीमत पर Oppo A17K खरीद सकते हैं. इस फोन को इस साल अक्टूबर में पेश किया गया था.
मुंबई-बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम ने बताया कि Oppo A17K की कीमत में 500 रुपये कम हो गई है. इसको अक्टूबर में केवल एक वैरिएंट में लॉन्च किया गया. इस स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.
फोन की नई कीमत
इस फोन को 10,499 रुपये में पेश किया गया था. अब प्राइस कट के बाद कस्टमर्स इस स्मार्टफोन को 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन को नेवी ब्लू या गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसकी दूसरी डिटेल्स आपको यहां पर बता रहे हैं.
Oppo A17K के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo A17K में 6.56-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है. ये 720x1612 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ आता है. इसमें वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है. ये फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 3GB का रैम दिया गया है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











