
Operation Sindoor: सैयद सलाहुद्दीन, हाफिज सईद, मसूद अजहर... एयरस्ट्राइक में किस आतंकी आका को पहुंची कितनी चोट?
AajTak
Operation Sindoor: भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर दी. RAW की खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारत के दुश्मन तीनों आतंकी सरगनाओं की जड़ें हिल गईं.
Operation Sindoor Airstrike on Pakistan Terror Camps: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया. भारत ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान में मौजूद लश्कर, जैश और हिज्बुल के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी और उन ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया. माना जा रहा है कि इस हमले के बाद इन तीनों आतंकी संगठनों के आकाओं पर पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इस तरह से उनकी कमर तोड़ कर रख देगा. तीनों आतंकी आका इस वक्त खून के आंसू रो रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारतीय वायुसेना और सेना ने किस तरह से इन तीन आतंकी आकाओं को सबक सिखाया है और उन्हें कैसे चोट पड़ी है.
1. हाफिज मुहम्मद सईद (Lashkar-e-Taiba) 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के तीन अहम ठिकाने थे. जिनमें मुरिदके, सवाई नल्ला और मरकज़ अहले हदीस (बरनाला) शामिल है. भारतीय वायु सेना ने उसके तीनों ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है.
मुरिदके कैंप, जो लश्कर का वैचारिक और सैन्य केंद्र था, इंटरनेशनल बॉर्डर से सिर्फ 30 किमी दूर था.
बरनाला और सवाई नल्ला के ठिकानों से हथियार, ड्रोन और आईईडी ट्रेनिंग दी जाती थी.
असर: हाफिज सईद का नेटवर्क पूरी तरह बिखर चुका है. उसके पास नए रंगरूटों को प्रशिक्षित करने और भारत विरोधी गतिविधियों की योजना बनाने का आधार खत्म हो गया है.
2. मसूद अजहर (Jaish-e-Mohammed) पुलवामा हमले का गुनहगार और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर भी भारतीय हमले से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर मुख्यालय, सरजाल, बिलाल कैंप, और कोटली स्थित लॉन्चपैड को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










