
Operation Sindhu Update: 162 भारतीयों का एक जत्था इजरायल से जॉर्डन पहुंचा, ईरान से दिल्ली लाए गए 285 भारतीय
AajTak
ईरान और इजरायल में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने
ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष में भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए "ऑपरेशन सिंधु" नाम से विशेष अभियान चला रही है. इसके तहत 285 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान ईरान से दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार रात 11:10 बजे पहुंचा. इनके अलावा इजरायल वॉर जोन से 162 भारतीय सुरक्षित रूप से जॉर्डन पहुंच गए हैं, जिन्हें जल्द दिल्ली लाया जाएगा.
मसलन, ऑपरेशन सिंधु के तहत रविवार रात तक कुल 1713 भारतीयों को सुरक्षित रूप से भारत लाया जा चुका है. यह ईरान से भारत आने वाली आठवीं निकासी उड़ान थी. इनके अलावा बताया जा रहा है कि इजरायल से जॉर्डन पहुंचने वाले भारतीय को अम्मान से भारत वापस लाया जाएगा, जबकि 200 से अधिक लोगों के साथ भारतीयों के एक और जत्थे के कल तक जॉर्डन पहुंचने की उम्मीद है, जहां से उन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिका ने इतिहास से कुछ नहीं सीखा, बल से शांति नहीं आती...', UNSC में ईरान हमले पर रूस-चीन की दो टूक
अमेरिका के हमले के बाद हालात बिगड़ने की आशंका
ईरान और इजरायल के बीच तनाव काफी बढ़ने के बाद भारत सरकार ने पिछले सप्ताह ऑपरेशन सिंधु शुरू किया था. दोनों देशों ने एक-दूसरे के शहरों, सैन्य और सामरिक ठिकानों पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. रविवार सुबह अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर की गई बमबारी के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं.
इस खतरे को देखते हुए भारत ने ईरान के मशहद शहर, अर्मेनिया की राजधानी येरेवन और तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए भारतीय नागरिकों को बाहर निकालना शुरू किया. शुक्रवार को ईरान ने एयरस्पेस प्रतिबंधों में ढील दी, जिससे मशहद से तीन फ्लाइट्स को उड़ान भरने की इजाजत मिली.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









