
OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Search, Google की बढ़ेगी टेंशन, क्या है इसमें ऐसा खास?
AajTak
ChatGPT Search Launch: OpenAI ने ChatGPT Search को लॉन्च कर दिया है. इस फीचर का इंतजार यूजर्स को लंबे समय से था. पहले भी इसे लेकर कई बार डिटेल्स सामने आ चुकी थी. कंपनी ने इसे एक अलग ऐप के तौर पर ना लॉन्च करके ChatGPT में ही इंटीग्रेट कर दिया है. आप इसकी मदद से रियल टाइम वेब सर्च कर सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
OpenAI ने आखिरकार वो काम कर दिया, जिसकी लंबे समय से चर्चा चल रही थी. हम बात कर रहे हैं ChatGPT में रियल टाइम सर्च फीचर के इंटीग्रेशन की. इस अपडेट के साथ ही कंपनी ने Microsoft Copilot और Google Gemini की चुनौती को और बढ़ा दिया है.
ये अपडेट ChatGPT के पेड यूजर्स के लिए जारी किया गया है. जल्द ही इसे फ्री यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा. इस फीचर की मदद से यूजर्स ChatGPT का इस्तेमाल करके लेटेस्ट जानकारी हासिल कर पाएंगे. साथ ही उन्हें फास्ट रिस्पॉन्स मिलेगा.
कंपनी ने इस फीचर को ChatGPT Search नाम दिया है. जैसे ही आप ChatGPT ओपन करेंगे, आपको टेक्स्ट बॉक्स में ही वेब सर्च का भी ऑप्शन मिलेगा. OpenAI ने बताया कि चैटबॉट का लेटेस्ट वर्जन रियल टाइम जानकारी एक्सेस और डिलीवर कर पाएगा. यहां से आप न्यूज, स्टॉक प्राइस और स्पोर्ट्स स्कोर जैसी तमाम जानकारियां हासिल कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत में जल्द होगा इजाफा
OpenAI ने सर्च के लिए अलग से प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया है. बल्कि इसे एक फीचर के रूप में मौजूदा ChatGPT में ही जोड़ दिया है. कंपनी ने इसे GPT-4 का फाइन ट्यून्ड वर्जन बताया है, जो मुश्किल टास्क को भी आसान से हैंडल कर पाएगा. साथ ही यूजर्स को बेहतर रिजल्ट और फॉलो-अप सवालों के जवाब भी देगा.
ये मॉडल यूजर्स को वेदर फोरकास्ट और स्टॉक प्राइस से स्पोर्ट्स तक की जानकारी देगा. आपको चैटबॉट के होम पेज पर डायरेक्ट टैब्स भी मिलेंगे. OpenAI ने अपने ब्लॉगपोस्ट में बताया, 'ChatGPT अब वेब पर पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से सर्च कर सकता है.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











