
OpenAI को-फाउंडर ने दिया इस्तीफा, X पर मचा बवाल, लोग पूछ रहे- ऐसा क्या देखा?
AajTak
OpenAI Co-Founder Quits: OpenAI से एक बड़ा नाम अब अलग हो गया है. कंपनी के को-फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट Ilya Sutskever ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, Ilya पिछले साल नवंबर से ऑफिस नहीं जा रहे थे. सैम ऑल्टमैन को कंपनी से बाहर करने में उन्होंने उस वक्त बोर्ड का साथ दिया था. हालांकि, ऑल्टमैन सिर्फ 5 दिनों में ही कंपनी में वापस आ गए थे.
OpenAI Spring Update इवेंट के अगले ही दिन कंपनी के को-फाउंडर को चीफ साइंटिस्ट Ilya Sutskever ने इस्तीफा दे दिया है. Ilya Sutskever का इस्तीफा बहुत से लोगों के लिए एक चौंकाने वाला फैसला है. हालांकि, Ilya Sutskever का नाम इससे पहले भी चर्चा में रहा है.
इसे पहले Ilya का नाम सैम ऑल्टमैन को OpenAI से बाहर करने की वजह से चर्चा में था. दरअसल, Ilya Sutskever उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने पिछले साल नवंबर में सैम ऑल्टमैन को कंपनी से बाहर किया था. Ilya के कंपनी छोड़ने की जानकारी OpenAI ने एक ब्लॉग में दी है. वहीं सैम ऑल्टमैन ने भी X पर पोस्ट लिखा है.
नवंबर में कंपनी से बाहर होने के 5 दिनों के अंदर ही Sam Altman ने OpenAI में वापसी की थी. इसके साथ ही उन्होंने सभी कंट्रोल्स को भी हासिल कर लिया था और नई टेक्नोलॉजी पर काम करना वापस शुरू कर दिया. वापसी के बाद उन सभी प्रोजेक्ट्स पर सैम ने वापस काम शुरू किया, जिनकी वजह से उनके आलोचक परेशान थे.
यह भी पढ़ें: OpenAI के GPT 4o से कितना बदल जाएगा ChatGPT? फ्री मिलेगा या देने होंगे पैसे
हालांकि, उस वक्त भी Ilya Sutskever कंपनी में बने रहे, लेकिन वो कभी भी वापस काम पर नहीं लौटे. ऑल्टमैन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'ये हम सभी के लिए एक इमोशनल दिन है.' उन्होंने कहा, 'उनके (Ilya Sutskever) बिना OpenAI का कोई वजूद नहीं होता.'
अपने बयान में Ilya ने कहा, 'मैंने OpenAI को छोड़ने का फैसला कर लिया है. कंपनी जिस रास्ते पर है वो किसी चमत्कार से कम नहीं है. मुझे पूरा विश्वास है कि OpenAI एक ऐसा AGI बना लेगा, जो सुरक्षित और फायदेमंद दोनों होगा.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











