
OpenAI की बड़ी तैयारी, ChatGPT के बाद लॉन्च कर सकता है सर्च इंजन, Google को देगा टक्कर
AajTak
OpenAI search engine: ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI एक नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Google को टक्कर देने के लिए सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है. ऐसा लगता है कि Microsoft, OpenAI के जरिए गूगल सर्च को टक्कर देने की तैयारी में है. कंपनी का Bing सर्च इंजन बहुत ज्यादा कोई कमाल नहीं कर पाया है.
OpenAI ChatGPT के बाद अब एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो OpenAI सीधे Google को टक्कर देने की प्लानिंग कर रहा है. इसके लिए कंपनी एक सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है. Jimmy Apples ने इसका दावा किया है. कंपनी एक बड़े इवेंट की प्लानिंग कर रही है, जो 9 मई को हो सकता है.
OpenAI ने कुछ दिनों पहले ही एक इवेंट के लिए टीम हायर करनी शुरू की थी, जिसके बाद इसका कयास लगाया जा रहा है. Jimmy Apples ने बताया, 'वे इन-हाउस इवेंट स्टाफ और इवेंट मार्केटिंग के लिए जनवरी से हायरिंग कर रहे हैं और पिछले महीने ही एक इवेंट मैनेजर को हायर किया है.'
इन सभी को ध्यान में रखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि OpenAI जल्द ही एक बड़ा इवेंट कर सकती है. इस इवेंट में कंपनी अपना अगला बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में OpenAI के अंदर अप्रैल से चल रही एक्टिविटीज को भी शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: मार्क जकरबर्ग ने पेश किया MetaAI, क्या खत्म हो जाएगी ChatGPT की बादशाहत?
Jimmy ने बताया, 'OpenAI ने अप्रैल में 50 से ज्यादा सब-डोमेन क्रिएट किए हैं.' रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर इन कयासों को सही माना जाए, तो OpenAI अपना सर्च इंजन लॉन्च कर सकता है. बता दें कि इसी महीने गूगल का भी बड़ा इवेंट है. कंपनी 14 मई को Google I/O का आयोजन कर रही है.
इसके साथ ही OpenAI अपने इवेंट में Perplexity AI को टक्कर देने के लिए भी कुछ ऐलान कर सकता है. हाल में ही माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को इस AI का इस्तेमाल करने से रोक दिया है. उन्होंने सिक्योरिटी कारणों से इस पर बैन लगाया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










