
Online Fraud: इंटरनेट पर किया सर्च और हो गए ऑनलाइन ठगी के शिकार, लगा भारी चूना
AajTak
Online Fraud का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को ऑनलाइन सर्चिंग काफी भारी पड़ी. दरअसल, ऑनलाइन सर्चिंग के बाद विक्टिम के पास एक कॉल आया, जिसने मदद करने के बहाने विक्टिम को हजारों रुपये का चूना लगा दिया. स्कैमर्स ने यह काम इतनी चालाकी के साथ किया कि विक्टिम को इसकी भनक तक नहीं लगी. आइए डिटेल्स में जानते हैं पूरा मामला और सेफ्टी के तरीके भी.
Online Fraud के कई नए-नए मामले सामने आ रहे हैं. स्कैमर्स भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए नए तरीके तैयार कर रहे हैं. एक ऐसा ही नया मामला सामने आया है, जहां एक बिजनेसमैन ने इंटरनेट पर PhonePe ऑपरेट करने का प्रोसेस सर्च किया और आखिर में वह एक ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया मामला कर्नाटक का है. जहां एक व्यक्ति को PhonePe app चलाने में समस्या का सामना करना किया. इस ऐप में यूजर्स का Axis Bank और Bank of Baroda credit cards लिंक था. लेकिन वह इससे पेमेंट नहीं कर पा रहा था.
व्यक्ति ने फोनपे की इस प्रोब्लम को सॉल्व करने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया, कुछ देर तक सर्च करने के बाद उनकी ज्यादा मदद नहीं हो सकी. इसके बाद उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 जुलाई की सुबह एक नंबर से कॉल आया और कॉल उठाते ही वह कट गया. इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आया.
ये भी पढ़ेंः ऑनलाइन फ्रॉड में लगा 9.66 लाख का झटका, कहीं आप तो नहीं ...
फोन कॉल पर विक्टिम ने फोनपे ना चलने वाली समस्या को लेकर उस अनजान व्यक्ति को बताया. इसके बाद उसने दो बैंक अकाउंट के बारे में भी बताया. इस डिटेल्स के बाद विक्टिम को एक ऐप इंस्टॉल करने को कहा, जो Rust Desk था. Rust Desk स्क्रीन शेयरिंग ऐप है.
ये भी पढ़ेंः 100 रुपये के चक्कर में लगा 12 लाख का चूना, एक गलती पड़ी भारी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












