
Onion Price: प्याज की कीमत कम करने जा रही सरकार, क्या महाराष्ट्र चुनाव पर पड़ेगा असर?
AajTak
प्याज के बढ़ते दामों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार नेफेड और नेशनल कॉपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) के जरिए आज से 35 रुपये किलो प्याज बेचने जा रही है. दिल्ली-NCR में 38 जगहों पर इस तरह प्याज की बिक्री की जाएगी.
प्याज की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार आज (5 सितंबर) से 35 रुपये किलो के भाव से प्याज की बिक्री करने जा रही है. नेफेड और नेशनल कॉपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) आज से इस दाम पर प्याज बेचेंगे.
आज तक के सहयोगी किसान तक के मुताबिक, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी आज दिल्ली के कृषि भवन से नेफेड और एनसीसीएफ की प्याज वैन को रवाना करेंगे. दिल्ली-NCR की बात की जाए तो NCCF यहां 38 जगहों पर सस्ते प्याज की बिक्री करेगा.
किसानों को झेलना पड़ सकता है नुकसान
सरकार का यह फैसला कई मायनों में महत्वपूर्ण है. सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है, लेकिन इससे मार्केट में प्याज के दाम कम हो जाएंगे, जिसका सीधा नुकसान किसानों को झेलना पड़ सकता है.
लोकसभा चुनाव में लग चुका है झटका
प्याज का उत्पादन करने वाले सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक हैं. वहीं, लोकसभा चुनाव में प्याज की कीमत के मुद्दे पर BJP और उसके सहयोगियों को पहले ही बड़ा राजनीतिक झटका लग चुका है. ऐसे में देखना होगा कि सरकार के इस फैसले का महाराष्ट्र चुनाव पर क्या असर पड़ता है?

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








