
ONGC भी बनवाएगी क्लाउड ड्राइव, नोएडा की इस कंपनी से किया कॉन्ट्रैक्ट
AajTak
ओएनजीसी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करेगी, जिसके लिए ONGC ने कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है. कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, ओएनजीसी के आईटी बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करते हुए सीआईपीएल पहली बार 'पे-पर-यूज' मॉडल पर ऑन-प्रिमायसेस आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करेगी.
दिल्ली-एनसीआर में नोएडा की कंपनी कॉरपोरेट इन्फोटेक भारत सरकार के क्लाउड ड्राइव गोव ड्राइव बनाने को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब ओएनजीसी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करेगी. जिसके लिए ONGC ने कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है.
कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, सीआईपीएल 7 सालों तक ओएनजीसी को सेवाएं देगी. ओएनजीसी के आईटी बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करते हुए सीआईपीएल पहली बार 'पे-पर-यूज' मॉडल पर ऑन-प्रिमायसेस आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करेगी.
नोएडा की टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन कंपनी कॉरपोरेट इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड (CIPL) ने बताया कि उसे भारत की सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) से एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट 98 करोड़ रुपये का है और इसमें ओएनजीसी का आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड किया जाएगा.
इस काम को ‘पे-पर-यूज’ मॉडल पर किया जाएगा और यह सात साल यानी सितंबर 2031 तक पूरा होगा. इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली में अपने कॉरपोरेट इन्फोकॉम डेटा सेंटर (सीआईडीसी) के साथ-साथ गुजरात के वडोदरा में डिजास्टर रिकवरी साइट पर (सीआईडीसी) ओएनजीसी के आईटी हार्डवेयर बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है. ONGC के डिजिटल बदलाव की यात्रा में CIPL का अहम योगदान है.
ONGC के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को सपोर्ट करने के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है. यह कंपनी के ऑपरेशंस को फ्यूचर-प्रूफ बनाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि डाटा रिप्लिकेशन, डिजास्टर रिकवरी और एप्लिकेशन मैनेजमेंट जैसी सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें. इससे सरकारी कंपनी के कामकाज में सुधार और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगे.
CIPL के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO विनोद कुमार ने कहा, 'यह प्रोजेक्ट हमारी काबिलियत को दिखाता है कि कैसे हम जटिल आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मैनेज कर सकते हैं और उपभोग आधारित (कंजम्पशन-बेस्ड) समाधान दे सकते हैं एवं पिछले कुछ सालों में हमने सफलतापूर्वक ऐसे प्रोजेक्ट पूरे किये हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










