
OnePlus Nord CE 5G के स्पेसिफिकेन्स लीक, अगले हफ्ते होगा लॉन्च
AajTak
OnePlus Nord CE 5G में तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे और इसके साथ 4,500mAh की बैटरी मिल सकती है. ये भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा.
OnePlus अगले हफ्ते भारत में OnePlus Nord CE 5G लॉन्च करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले फोन में दिए जाने वाले मुख्य फीचर्स लीक हो गए हैं. इस फोन में कैसा कैमरा होगा, क्या स्टोरेज होगी और डिजाइन कैसा होगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन का डिजाइन पहले लॉन्च किए गए Nord स्मार्टफोन से अलग होगा. हालांकि ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिलेगा. ये स्मार्टफोन तीन स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा. बॉडी प्लास्टिक की ही होगी. इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी और 90Hz रिफ्रेश रेट का भी सपोर्ट होगा. बताया जा रहा है कि Nord CE 5G में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया जाएगा. दो स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज वेरिएंट के साथ इसे पेश किया जा सकता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












