
OnePlus 9 सीरीज के बारे में कंपनी ने किया iPhone से ट्वीट
AajTak
OnePlus 9 सीरीज लॉन्च हो चुके हैं. कंपनी इसका प्रचार हर जगह कर रही है. ट्विटर पर कंपनी ने OnePlus 9 के बारे में iPhone से ट्वीट कर दिया जिसके बाद लोग कंपनी को ट्रोल करने लगे.
चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने हाल ही में OnePlus 9 सीरीज लॉन्च किया है. OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R सहित कंपनी ने स्मार्ट वॉच भी लॉन्च की है. सोशल मीडिया पर कंपनी लगातर प्रचार भी कर रही है. लेकिन कंपनी से ऐसा लगता है एक गलती हो गई. दरअसल OnePlus India के ट्विटर हैंडल से OnePlus 9 सीरीज के बारे में ट्वीट किया गया. ये ट्वीट iPhone से किया गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट भी ले लिया और अब कंपनी को ट्रोल किया जा रहा है. टिप्स्टर अभिषेक यादव ने OnePlus India द्वारा किए गए इस ट्वीट को पोस्ट किया है. इसमें OnePlus 9 का प्रोमोशन है, लेकिन लिखा है कि ये ट्वीट iPhone से किया गया है. जाहिर सी बात है ये किसी भी ब्रांड के लिए सही नहीं होता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











