
OnePlus 9 सीरीज के बारे में अब तक ये जानकारियां आईं सामने
AajTak
OnePlus 9 Leaks: वन प्लस के अगले फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 9 के बारे में कई लीक्स सामने आए हैं. डिजाइन अब लगभग क्लियर हो चुका है. कंपनी ने खुद इसके बारे में कुछ बताए हैं.
OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर पिछले साल की तरह इस बार भी हाइप है. OnePlus 9 सीरीज 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले ही OnePlus 9 सीरीज कई फीचर्स सामने आ चुके हैं. OnePlus ने कैमरा बनाने वाली कंपनी Hasselblad के साथ पार्टनरशिप की है. इस वजह से OnePlus 9 में हमें अच्छे कैमरे देखने को मिल सकते है. इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही लीक हो चुके है. रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 9 Pro में बैक पर Sony IMX766 और Sony IMX789 के सेंसर दिए गए है. कंपनी ने इस फोन में 50-मेगापिक्सल और 48-मेगापिक्सल के लेंस दिए है. रिपोर्ट के अनुसार इसमें FreeForm लेंस भी दिए गए है. इसके बारे में लॉन्च के समय कंपनी बता सकती है. इसके अलावा फोन में एक लेजर ऑटोफोकस भी दिया गया है. कहा जा रहा है कि OnePlus 9 Pro 6.7-इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा. इसमें कर्व्ड एज दिए गए है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











